फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड अभियान के तहत नीमराना कस्बे के विभिन्न खाद्य पदार्थ के निर्माण बिक्री एवं वितरण से संबंधित जुड़े हुए खाद्य व्यापारियों के साथ विभाग ने की मीटिंग ।

कोटपूतली-बहरोड । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कोटपुतली बहरोड़ आशीष सिंह शेखावत के निर्देशानुसार फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड अभियान के तहत 09 जनवरी को नीमराना कस्बे के विभिन्न खाद्य पदार्थ के निर्माण बिक्री एवं वितरण से संबंधित जुड़े हुए खाद्य व्यापारियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया।


 खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलवर/नोडल अधिकारी कोटपुतली-बहरोड़ नेहा शर्मा ने बताया कि सभी खाद्य कारोबारियों को उनकी श्रेणी के अनुसार अपने खाद्य कारोबार स्थल पर फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड लगाने एवं सभी खाद्य व्यापारियों को साफ-सफाई से कार्य करने के लिए खाद्य सामग्री को ढककर रखकर बिक्री करने के लिए निर्देशित किया। उक्त मीटिंग में नीमराना कस्बे के किराना व्यापारी/खाद्य पदार्थ निर्माण इकाई वाले/ मिठाई एवं रेस्टोरेंट के करीब 25 व्यापारी शामिल हुए। साथ ही इस दौरान श्रीकृष्णा टावर नीमराना में रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें 25 रजिस्ट्रेशन एवं 01 लाइसेंस बनाया गया। 

इस दौरान मीटिंग एवं कैंप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन लाल यादव, हेमंत यादव,MFTL लेब टेक्नीशियन पवन कुमार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।