जनसेवक सेवार्थ ग्रुप ने 37वीं कन्या की शादी में की आर्थिक मदद और सहयोग।

बहरोड़।  कोटपूतली बहरोड़ जिले के माँढण क्षेत्र में "जनसेवक सेवार्थ ग्रुप" द्वारा गरीब कन्याओं की शादियों सहित अन्य जनसेवी सामाजिक कार्यों में लगातार अपना पूरा सरोकार निभाया जा है।

सामाजिक रीतियों को निभाते हुए  यह संघठन अब तक 37 गरीब लड़कियों की शादियों में अपना योगदान दे चुके हैं। जयप्रकाश झाबर और उनके साथी इस नेक कार्य में जोश और उत्साह के साथ गरीब लड़कियों की शादियों में मदद करते हैं। 

 आज संघठन द्वारा नीमराना के दोसोद गांव में स्व. नरेश की बेटी की शादी में जरुरत का सामान सहित अन्य सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर राव धर्मा दहमी सरपंच,नवरत्न दोसोद सरपंच ,लालचंद बोहरा,यशपाल प्रधान,राहुल मेहरा,सत्यपाल शर्मा, हेमंत पंच, राहुल तंवर, सोमदत्त मिस्त्री, कृष्ण आदि मौजूद रहे। 

 " कन्या दान से बढ़कर कोई दान नहीं है और यह हमारा सौभाग्य है की इस पुण्य कार्य को करने के लिए भगवान ने हमें चुना है और आर्थिक ताकत भी दी । ऐसे नेक और सामाजिक कार्य करने से मन और आत्मा को अजब सी शांति मिलती है। मेरा सभी युवाओं से आह्वान है सभी अपनी क्षमता के अनुसार सामाजिक कार्यों में अपना दायित्व निभाए। " - जयप्रकाश झाबर,जिला पार्षद सदस्य, अलवर

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।