सोतानाला इंडस्ट्रीज एरिया की 6 बीघा जमीन पर ग्रीन एरिया डेवलपमेंट की शुरुआत।
कोटपूतली-बहरोड़ l बहरोड़ के सोतानाला इंडस्ट्रीज एरिया की 6 बीघा जमीन पर ग्रीन एरिया डेवलपमेंट की शुरुआत गुरुवार को की गई। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक दुष्यंत राजन ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि वृक्षारोपण कर उनकी देखरेख भी करें। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज एरिया हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह पेड़ अवश्य लगाने चाहिए, यही आने वाले समय में प्रदूषण को कम करेंगे, भविष्य में बच्चों को शुद्ध वायु दे पाएंगे।
श्रीजी लैबोरेट्री मैनकाइंड फार्मा इकाई के द्वारा 6 बीघा जमीन को गोद लिया गया है जिसमें करीब 9 हजार पौधे लगाए जाएंगे और उनकी देखरेख की जाएगी।
यूनिट हेड एनएस राव ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना और प्रदूषण रहित क्षेत्र विकसित करना है जिसके लिए वे 6 बीघा जमीन पर घना जंगल विकसित कर रहे हैं। राव ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप एक पेड़ काट रहे हैं, तो उसके बदले में कम से कम दो पौधे अवश्य लगाएं।
जिला पुलिस अधीक्षक ने भी पौधारोपण को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी देखरेख करने का पर जोर दिया। यूनिट के चीफ साइंटिफिक ऑफिसर एवं डायरेक्टर डॉ. अनिल त्यागी ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। डायरेक्टर सतीश शर्मा ने कहा कि यह केवल वृक्षारोपण नहीं है बल्कि आज हम हरित पर्यावरण के लिए बीज बो रहे हैं। इस दौरान अतिथियों को प्लांट भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जीएसटी डिप्टी कमिश्नर ज्योति स्वरूप शर्मा, रीको नीमराना रीजनल मैनेजर राकेश कुमार सिंह, आरएसपीसीबी रीजनल ऑफिस राजकुमार सहरा, सोतानाला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, सदर थानाधिकारी सीमा सिनसिनवार सहित उधमी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment