तंबाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।
कोटपूतली-बहरोड़ l जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ तंबाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श सेवाओं का सुद्ढीकरण करते हुए आम जन को बेहतर सेवाएँ प्रदान करें। बुधवार को होटल राजमहल पैलेस में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने यह बात कही.
जिला कलेक्टर ने कहा जिले में नव स्थापित तंबाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केंद्र को बेहतर बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में जो भी जानकारी दी गई हैं उन्हें फील्ड स्तर पर लागू करे और विद्यार्थी जीवन में प्रेशर के कारण नसे की दुनिया में चले जाते हैं हमें उन्हें नशे से बचाना चाहिए|
सीएमएचओ कोटपूतली बहरोड़ डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने कहा कि एसआरकेपीएस व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त तत्वावधान में तंबाकू मुक्ति जिला बनाने हेतु प्रयास किया जाएगा। शेखावत ने कहा कि जिले में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत सहित तंबाकू मुक्ति उपचार व परामर्श सेवाओं को करने का कार्य किया जाएगा।
राजस्थान कैंसर फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए तंबाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श सेवा देने हेतु सशक्तिकरण प्रदान किया गया। इससे आसानी से हर तंबाकू उपभोगी रोगी को किसी भी स्वास्थ्य कर्मी द्वारा तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित कर सहायता प्रदान की जाएगी। एसआरकेपीएस प्रतिनिधि राजन चौधरी ने कार्यशाला के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला तथा एसआरकेपीएस डॉ. दामिनी सिंह व डॉ॰ अरिंदम ने भी तंबाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श सेवाओं पर प्रस्तुतीकरण कर जानकारी दी।
कार्यक्रम में रविकांत जांगीड़ जिला नोडल अधिकारी द्वारा तंबाकू के अंतर्गत की गई चालान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी तथा कार्यक्रम का संचालन किया गया.
इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. जय भगवान यादव,आरसीएचओ डॉ.अरविंद अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, बीसीएमओ,बीपीएम,सुपरवाइजर एलएचवी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |
Comments
Post a Comment