महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को आरएसआरटीसी जिला मुख्यालय से प्रयागराज बस सेवा शुरू,अतिरिक्त जिला कलक्टर सहारण ने हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना।

कोटपूतली-बहरोड़ l उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के निर्देशानुसार कोटपूतली डिपो द्वारा शुक्रवार से कोटपूतली से प्रयागराज वाया जयपुर, दौसा बाइपास, भरतपुर, आगरा होकर नई बस सेवा (2x2 नॉन एसी स्टार लाइन) का शुभारंभ किया गया.
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बस डिपो कोटपूतली से हरी झंडी दिखाकर बस सेवा का शुभारंभ किया. उन्होंने बस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं बस में सवार यात्रियों से संवाद कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनएं दी.
मुख्य प्रबंधक कोटपूतली डिपो मन्जू कुमारी ने बताया कि प्रतिदिन कोटपूतली से प्रयागराज के लिए बस दोपहर 12.10 बजे डिपो से चलेगी तथा जयपुर पहुंचकर वहां से दोपहर 3 बजे रवाना होगी।

उन्होंने बताया कि वापसी के लिए प्रयागराज से बस दोपहर 2.30 बजे जयपुर होते हुए कोटपूतली के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि उक्त वाहन में ऑनलाइन सीट बुकिंग व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है, जो आरएसआरटीसी की वेबसाइट से बुक कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।