जिला स्तरीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह में गृह राज्य मंत्री बेढम ने किया उपस्थित जन से संवाद।

कोटपूतली-बहरोड़ l जिला स्तरीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को बानसूर तहसील के माजरा ढाकोड़ा में गृह राज्य मंत्री राजस्थान सरकार जवाहर सिंह बेढ़म के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया. इस अवसर गुर्जर छात्रावास में कमरे और बरामदे का उद्घाटन भी किया गया.
इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर एक वर्ग के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है. उन्होंने उद्बोधन के दौरान क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सराहा और कहा कि हम सभी को मिलकर राज्य को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करना है. इसी के साथ ही उन्होंने उपस्थित जन से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं जानी.
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में शीशराम गुर्जर एवं दीपेंद्र पोसवाल सहित बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।