ऊँटोली में समाजसेवी व उद्योगपति कृष्ण यादव ने द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का किया आयोजन, शिवरात्रि पर उमड़ पड़ा गाँव।
बहरोड़। क्षेत्र में उंटोली गांव में नवनिर्मित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मूर्ति स्थापना एवं प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रागिनी कार्यक्रम व विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व आयोजक युवा उद्योग पति जीतेन्द्र यादव रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता व डीसीए अलवर अध्यक्ष मोहित यादव रहे।
मोहित यादव ने विधायक की ओर से ग्राम उंटोली में कांकड़ की ढाणी से मुख्य रास्ते में उंटोली के तरफ ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य हेतु विधायक कोटे से 10 लाख,ग्राम माजरी खुर्द में गांव की चौपाल निर्माण हेतु विधायक कोटे से 10 लाख, गांव में पानी की समस्या को देखते हुए बोरिंग के लिए 18 लाख रूपये की घोषणा की।
मोहित यादव ने कहा आज शुभ दिवस पर भगवान शिव की महिमा और कृपा से बहरोड़ क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आगे भी जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप हर संभव कार्य किया जाएगा जिससे क्षेत्र का संपूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव, माँढ़ण मण्डल अध्यक्ष अश्वनी टाईगर, बहरोड़ मण्डल अध्यक्ष प्रशान्त यादव, पार्षद रामनरेश यादव, देवेन्द्र यादव पूर्व महामंत्री, संजय मीर पूर्व मण्डल अध्यक्ष, उद्योगपति जितेंद्र यादव, ओम यादव पार्षद, सरपंच हरदीप, सरंपच अनिल, राजेश फौजी, अनिल बोहरा, कर्मवीर यादव, सुभाष यादव, नरेन्द्र यादव, ओमी डीलर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
Comments
Post a Comment