भारत विकास परिषद राठ शाखा बहरोड द्वारा परिवार संस्कार शिविर का किया गया आयोजन।

बहरोड़। ज्योति गुरुकुलम रिवाला धाम मलपुरा में श्री गणेशानन्द जी महाराज के सान्निध्य में भारत विकास परिषद रथ शाखा द्वारा परिवार संस्कार शिविर का आयोजन किया गया।
"आज भारत की एकता, श्रेष्ठता और शक्ति का आधार कोई है तो वह है "परिवार" बालक परिवार में संस्कारित होता है। संस्कारिक परिवार ही श्रेष्ठ योग्य शिक्षित राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक निर्माण करता है अतः हमें समय समय पर सह परिवार संत महात्माओं से परिवार प्रबोधन ग्रहण करना चाहिए। यदि हम जीवन में बुराई छोड़ने के प्रति संकल्पित हो जाए तो अच्छाइयां स्वयं ही हमारे जीवन से जुड़ती चली जाएगी और जीवन को एक सही मार्गदर्शन मिलेगा। "- गणेशानंद जी महाराज रिवाला धाम, मलपुरा
कार्यक्रम में राठ शाखा के समस्त सदस्यों ने सह परिवार शिरकत की।
अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता,सचिव अनिल कुमार,कोषाध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल,महिला संयोजिका सरला गुप्ता, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी एवं कार्यक्रम प्रभारी सुभाष चंद्र मीणा,जिला सह समन्वयक सत्यवीर यादव, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी प्रकाश चंद जांगिड़,संगठन मंत्री डॉ. आशुतोष विमल,दीवान सिंह,अतर सिंह यादव,घनश्याम  योगाचार्य,
 शिवशंकर अग्रवाल, खुशवंत जोशी ,संरक्षक सतीश गुप्ता, एससी गुप्ता, सुमित यादव, झाबर सिंह राघव, संजीव यादव, हीरालाल सैनी सहित परिषद के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात महाराज जी ने गुरुकुलम कि रसोई का दाल बाटी चूरमा की प्रसादी ग्रहण कराई। 'संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम' के प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।