बहरोड़ विधायक ने विधानसभा में क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को औद्योगिक इकाइयों में रोजगार देने की उठाई माँग।

बहरोड़। विधायक डॉ. जसवंत यादव ने क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को औद्योगिक इकाइयों में रोजगार देने की मांग उठाई। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बहरोड़ और आसपास की औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ें।  
इसके साथ ही उन्होंने जापानी और कोरियाई औद्योगिक इकाइयों के विस्तार को लेकर भी सवाल किया और जानना चाहा कि विदेशी निवेश को बढ़ाने और नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है।  

इस पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आश्वासन दिया कि बहरोड़ सहित राजस्थान में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि यदि कोई उद्योग स्थानीय लोगों को रोजगार देता है तो उनके ईएसआई और पीएफ में नियोक्ता द्वारा दिए जाने वाले अंशदान का 50 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी । यदि 75 प्रतिशत से अधिक रोजगार स्थानीय युवाओं को दिया जाता है तो सरकार 100 प्रतिशत अंशदान देती है। साथ ही राज्य सरकार स्किल डेवलपमेंट पर भी विशेष जोर दे रही है ताकि स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।  

गौरतलब है कि डॉ. यादव लगातार बहरोड़ से जुड़े मुद्दे विधानसभा में उठा रहे हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है जिससे औद्योगिक और सामाजिक ढांचा मजबूत होगा।  
डॉ. जसवंत यादव अपने क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उनका लक्ष्य बहरोड़ को एक समृद्ध औद्योगिक हब के रूप में विकसित करना है जिससे स्थानीय युवाओं को अधिक अवसर और उज्जवल भविष्य मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।