जिला कलक्टर ने किया फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का निरीक्षण कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभों के बारे में दी जानकारी।

कोटपूतली-बहरोड़ । कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाने की एग्री स्टैक परियोजना के तहत हर किसान की डिजिटल आईडी बनाने हेतु जिले की सभी तहसीलों में दिनांकवार शिविरों का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने नीमराना तहसील की ग्राम पंचायत जोनायचा खुर्द, घीलोठ एवं शाहजहांपुर में एवं तहसील मांढ़न की ग्राम पंचायत डाबढ़वास में एग्री स्टैक योजना के तहत आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को द्रुत गति से पंजीकरण कर सभी पात्र किसानों को लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को शिविरों की व्यवस्थाएं ओर अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर पंजीकरण कार्य तीव्रता से कर जिले को पंजीकरण की दृष्टि से शीर्ष पायदान पर ले जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने शिविरों में उपस्थित कार्मिकों से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी लेकर आगंतुक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के तहत मिलने वाले 11 नंबर के यूनिक आईडी के लाभों की जानकारी सरल भाषा में देने को कहा. 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन तक फार्मर रजिस्ट्री शिविर के बारे में जानकारी पहुंचाने हेतु आवश्यक प्रचार-प्रसार माध्यमों का उपयोग करते हुए उन्हें जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभान्वित किसानों से व्यक्तिगत या अन्य माध्यमों से संपर्क करते हुए फार्मर आईडी बनवाने का कार्य करें।

किसानों को बताया फार्मर रजिस्ट्री का महत्व।

जिला कलक्टर ने शिविर में आए किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को बताया कि शिविरों में किसान को रजिस्ट्रेशन होने पर एक एनरोलमेंट स्लिप दी जाएगी। 24 घंटे के अंदर किसान के मोबाइल नंबर पर फार्मर रजिस्ट्री मैसेज के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी । 

इसलिए जरूरी है किसान रजिस्ट्री।

उन्होंने बताया कि भविष्य में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक है। राज्य एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों को प्रदान करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक होगी। भविष्य में नामांतरणकरण एवं क्रय पंजीयन की प्रक्रिया में भी फार्मर आईडी आवश्यक होगी। इस दौरान उपखंड अधिकारी नीमराना महेंद्र यादव, तहसीलदार बहरोड़ अभिषेक यादव एवं नायब तहसीलदार मांढन सुमित भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।