महिला कॉलेज की मांग, चेयरमैन व नवनिर्वाचित पार्षदों ने मोहित यादव को सौपा मांग पत्र।

बहरोड़। नवनिर्मित मांढण नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षदों ने चेयरमैन सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में विधायक डा. जसवन्त सिंह यादव के नाम भाजपा नेता व DCA, अलवर अध्यक्ष मोहित यादव को मांढण में महिला महाविद्यालय खुलवाने को लेकर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने अवगत कराया कि इस नगरपालिका में महिला महाविद्यालय नहीं होने के कारण लड़कियों की पढ़ाई अधूरी रह जाती है क्योंकि उनके माता पिता उन्हें दूर भेजने में असमर्थ होते हैं। इस समस्या के कारण कई प्रतिभाशाली छात्राओं को शिक्षा छोड़नी पड़ती है, जिससे उनके भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। 
चेयरमैन और पार्षदों की इस मांग पर मोहित यादव ने आश्वस्त किया कि वे बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के माध्यम से इस बजट में महिला विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव रखवाएंगे। इस विषय को शीर्ष प्राथमिकता दी जाएगी ताकि क्षेत्र की बेटियों और बहनों को इस परेशानी से शीघ्र राहत मिले और वे शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें। 

मोहित यादव ने कहा कि महिलाओं का विकास ही देश और समाज का विकास है। जिस घर में महिलाएं शिक्षित होती हैं, वहां हमेशा समृद्धि और तरक्की होती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और हर लड़की को समान अवसर देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास की गति राजस्थान में निरंतर बढ़ रही है। 

@SanjayHindustani 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।