फार्मर रजिस्ट्री शिविर में बोली जिला कलेक्टर, "कोई भी पात्र किसान योजनाओं से वंचित नहीं रहे, अधिकारी करें सुनिश्चित"- कल्पना अग्रवाल

कोटपूतली-बहरोड़ l जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने गुरुवार को एग्रीस्टैक योजनांतर्गत तहसील पावटा की ग्राम पंचायत पंडितपुरा एवं खेलना में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में समुचित व्यवस्थाएं बनाए रखें ताकि इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने किसानों से अपने परिचित किसानों को शिविर के बारे में जानकारी देने की अपील करते हुए बताया कि किसान रजिस्ट्री, एग्रीस्टैक परियोजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की एक पहल है जिसके माध्यम से कृषक विवरण, उसके द्वारा धारित कृषि भूमि का विवरण, प्रत्येक कृषि भूखण्ड के जीपीएस निर्देशांक, उस पर बोई गई फसलों का विवरण आदि को डिजिटल रूप में संकलित किया जाकर, प्रदेश के प्रत्येक किसान को एक 11 अंकों की एक यूनिक आईडी (विशिष्ट किसान आईडी) आवंटित की जाएगी, जिससे किसान डिजिटल रूप से अपनी पहचान प्रमाणित कर सकेंगे।
इस दौरान उन्होंने शिविरों में अब तक हुए पंजीकरण की जानकारी लेते हुए शिविर प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शिविरों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने राजस्व ग्रामों के लक्ष्यानुरूप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के समस्त किसानों का पंजीकरण करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार व व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।