राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के सदस्यों द्वारा राजकीय महाविद्यालय का किया गया निरीक्षण।

#बहरोड़। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) पियर के सदस्यों द्वारा राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में नीरजा ए. गुप्ता (अध्यक्ष ) - VC, गुजरात यूनिवर्सिटी,डॉ. सेतुरमण माथुर गोपालकृष्णन (संयोजक सदस्य) प्रो. गांधीग्राम ग्रामीण इंस्टीट्‌यूट डिडींगुल,तमिलनाडु,डॉ. आफताब, अनवर मकबूल शेख (सदस्य) पूर्व प्रिंसीपल चाइस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कामर्स, पुणे (MH) शामिल रहे।


कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. सरिता बंग द्वारा स्वागत भाषण द्वारा की गयी । आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा एवं NAAC समिति प्रभारी डॉ. विनय सिंह यादव ने बताया कि प्राचार्य डॉ. डी.के सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों / प्रभारियों ने निरीक्षण दल के समक्ष पीपीटी से प्रजेन्टेशन दिया। उक्त टीम द्वारा 2 दिन तक महाविद्यालय का निरीक्षण किया।


निरीक्षण टीम द्वारा महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों,महाविद्यालय के पूर्व छात्रों सहित से संवाद स्थापित करते किया। नैक निरीक्षण हेतु सभी विभागाध्यक्षों व संकाय सदस्यों को महत्वपूर्ण सुझाव दिये। कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ राजस्थान की संस्कृति को दर्शाते कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।


निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. विनय सिंह यादव,डॉ. रश्मि पारीक, डॉ. जितेन्द्र सिंह,ज्योति कुमारी,प्रियंका यादव, इन्द्रजीत यादव,डॉ. बीना, अनिता राज,डॉ. नेहा राठौड़,अनिल कुमार (रा.वि), अनिल कुमार (गणित), सपना यादव,महेन्द्र कुमार गुर्जर, अरविन्द कुमार रोलानिया, डॉ. विनीता भदौरिया,डॉ. ममता शर्मा,डॉ. संजू गर्ग, नरेश कुमार सैनी, राजकुमार कटारिया प्रयोगशाला सहायक, पूजा वन्दना कनिष्ठ सहायक, मंजीत,सुनील कुमार गुर्जर,,हसंराज रावत, सुनीता चौधरी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। मंच संचालन BA प्रथम वर्ष की छात्रा कुमकुम शेखावत एवं प्रिया यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।