अतिरिक्त जिला कलक्टर सहारण ने पीएचसी कल्याणपुरा कलां का किया औचक निरीक्षण,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कोटपूतली-बहरोड़ । अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बुधवार को कल्याणपुरा कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, निःशुल्क दवा योजना, निःशुल्क जांच योजना, मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु कार्ययोजना, चिकित्सा इकाई पर बेहतर साफ-सफाई, चिकित्सा संस्थान पर चिकित्सा अधिकारी-प्रभारी कार्मिकों की उपस्थिति, विभाग से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं का जायजा लिया। 
उन्होंने पीएचसी के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय और साफ सफाई का जायजा लेते हुए सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने मौसमी बीमारियों को फैलने से रोकने के उपायों को अपनाने के निर्देश दिये। स्टोर में दवाईयों का पर्याप्त भण्डारण रखने, चिकित्सा केंद्र पर दवाईयों को नियमानुसार व्यवस्थित तरीके से रखने, ओपीडी रजिस्टर में ओपीडी क्रमांक सही से डालने के निर्देश दिए एवं केंद्र पर आगंतुकों से संवाद कर आवश्यक सुधार के निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए । उन्होंने स्टाफ को निर्धारित यूनिफॉर्म में रहने, संस्था पर आने वाले मरीजों को संतोषप्रद सेवाऐं प्रदान करने एवं निर्धारित समय तक उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक मरीज को सरकार की मंशानुरूप ईलाज और सुविधाऐं संस्थान पर मिलनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।