संभागीय आयुक्त पूनम ने नारहेड़ा कोटपूतली CHC के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लैब, जनाना वार्ड, ओपीडी, निःशुल्क दवा वितरण केंद्रों एवं सामान्य वार्डों, निःशुल्क जांच योजना का लिया जायजा।
कोटपूतली-बहरोड़, 07 फरवरीl संभागीय आयुक्त पूनम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारहेडा का निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लैब, जनाना वार्ड, ओपीडी, निःशुल्क दवा वितरण केंद्रों एवं सामान्य वार्डों, निःशुल्क जांच योजना, मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु कार्ययोजना का जायजा लिया। साथ ही चिकित्सा इकाई पर बेहतर साफ-सफाई, चिकित्सा अधिकारी-प्रभारी कार्मिकों की उपस्थिति, विभाग से जुडी अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने सहित राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में आमजन को लाभान्वित व जागरूक करने के निर्देश दिए. उन्होंने सीएचसी में आए मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए.
जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने सीएचसी निरीक्षण के दौरान साफ सफाई का जायजा लेते हुए नियमित सफाई एवं मौसमी बीमारियों को फेलने से रोकने के उपायों को अपनाने के निर्देश दिये। उन्होंने दवा भंडार का जायजा लेकर पर्याप्त दवा भंडार सुनिश्चित करते हुए पात्रों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपखंड अधिकारी कोटपूतली बृजेश कुमार सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment