"क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है हमारी प्राथमिकता" - सरोज बस्तीराम यादव,प्रधान, PS, बहरोड़
बहरोड़। पंचायत समिति बहरोड के ग्राम शिमला में प्रधान कोटे से सात लाख रूपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का उद्घाटन बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान सरोज बस्तीराम यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता व DCA, अलवर अध्यक्ष मोहित यादव ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा नेता बस्तीराम यादव एडवोकेट ने कहा कि केंद्र एवं राजस्थान में भाजपा की सरकारो की प्राथमिकता ग्रामीण विकास है l संपूर्ण जिला अलवर एवं कोटपूतली बहरोड को ईआरसीपी में जुड़वाने के लिए केंद्रीय मंत्री व सांसद अलवर भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया तथा बजट में अलवर से भगवाड़ी हरियाणा बॉर्डर तक की सड़क को फोरलेन करवाने एवं नीमराना से घीलोठ नानकवास, गिगलाना , रायसराणा तक की सड़क का चौड़ाईकरण एवं नवीनीकरण करने पर भी केंद्रीय मंत्री एवं विधायक डॉक्टर जसवंत यादव का धन्यवाद सहित आभार व्यक्त किया l अंत में प्रधान कोटे से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में इंटरलॉकिंग टाइल्स बछाने की घोषणा की l
कार्यक्रम के अध्यक्ष मोहित यादव ने गांव में जेजेएम के ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए तथा युवाओं को रोजगार दिलाने की बात कही l
इस अवसर पर जिला पार्षद रामनरेश यादव, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बोहरा,अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच राजकुमार पहलवान,सरपंच सोताज सिंह,सरपंच राजवीर सिंह,सरपंचदयाराम यादव,सरपंच मुकेश यादव, सरपंच वेद कृष्णा,डॉ.जयपाल सिंह,उद्योगपति भवानी सिंह,लालाराम पीटीआई,विक्रम यादव,सिकंदर यादव,अमित जागा,अभय सिंह यादव, कर्मवीर यादव, शादीराम यादव, भीम ठेकेदार, भोजराज संदीप यादव, कोमल यादव, हनुमान ठेकेदार, विक्रम सिंह यादव सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन भूप सिंह यादव पूर्व अध्यापक ने किया।
Comments
Post a Comment