खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भिवाड़ी के 108 खाद्य कारोबारीयों को बनाया फूड सेफ्टी सुपरवाइजर।
भिवाड़ी 25 मार्च। जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट खैरथल तिजारा के दिशा निर्देशों में और डॉ. अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खैरथल तिजारा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भिवाड़ी के स्थानीय खाद्य कारोबारी जिसमें होटल, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हलवाई,परचूनी वाले आदि को एफएसएसएआई (FSSAI ) नई दिल्ली, भारत सरकार द्वारा फोसटेक ट्रेनिंग का आयोजन किया गया जिसमें खाद्य कारोबारी को एफएसएसएआई 2006 के नियमों की जानकारी दी गई। खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सजा एवं जुर्माना राशि के बारे में बताया गया। खाद्य पदार्थ को किस तरह से आमजन के लिए सुरक्षित एवं पौष्टिक तरीके से पहुंचाया जा सके उसके तरीके बताए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि दोनों स्थानों को मिलाकर करीब 108 खाद्य कारोबारी ने फोसटैक ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। ट्रेनिंग लेने वाले सभी खाद्य कारोबारियों को एफएसएसएआई भारत सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा सुपरवाइजर का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा जो की सभी खाद्य कार्यकर्ताओं के लिए अनिवार्य है।
ट्रेनिंग के दौरान एफएसएसएआई भारत सरकार से ट्रेनर गौरव श्रीवास्तव, भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन से G.L.स्वामी सचिव,अरुण त्यागी, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
#fssai #bhiwadi #fooddepartment
Comments
Post a Comment