राजस्थान स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘सुशासन समारोह‘ का जिला स्तरीय आयोजन कल 11 बजे।

कोटपूतली-बहरोड़ 27 मार्च। राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘सुशासन समारोह‘ का जिला स्तरीय आयोजन 28 मार्च 2025 को पंचायत समिति कार्यालय के सभागार में किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्य स्तर पर आयोजित समारोह से वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा भीलवाड़ा में नगर विकास एवं आवासन विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्व विभाग, रसद विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, खनन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी किये जायेगें एवं डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में राशि का हस्तांतरण किया जाना है व साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वीसी के माध्यम से संवाद किया जायेगा। 

जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आयुक्त नगर परिषद, कोटपूतली धर्मपाल जाट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।