अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कार्मिकों के लिए मई 2025 में आयोजित होने वाली कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च।

कोटपुतली बहरोड़ ।अध्यक्ष परीक्षा आयोजन समिति एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर कोटपूतली बहरोड़ ओम प्रकाश सहारण ने बताया कि कोटपूतली-बहरोड़ से संबंधित ऐसे अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कार्मिक जिन्होंने माह मई, 2025 में आयोजित होने वाली कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा के आवेदन पत्र अभी तक जिला कार्यालय कोटपूतली-बहरोड़ को प्रेषित नहीं किये हैं, वे अपने आवेदन पत्र जिला कार्यालय कोटपूतली-बहरोड़ की वेबसाईट https://kotputlibehror.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर निर्देशानुसार आवेदन पत्र की समस्त पूर्ति कर  31 मार्च 2025, सायं 5 बजे तक जिला कार्यालय, कोटपूतली-बहरोड़ में परिदत्त कर सकते है। 

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क  राशि 500/- रूपये का डी.डी. जो कि जिला कलक्टर कोटपूतली बहरोड़ (DISTRICT COLLECTOR KOTPUTLI BEHROR) के पक्ष में देय होगा, संलग्न करें। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष की सेवाअवधि पूर्ण कर चुके कार्मिक आवेदन पत्र पर कार्मिक विभाग से प्राप्त शिथिलन की आई.डी. संख्या व दिनांक अंकित करें एवं शिथिलन की प्रमाणित प्रति भी संलग्न करें। इसके अभाव में प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। कार्मिक विभाग से प्राप्त शिथिलन की सुनिश्चितता की जिम्मेदारी परीक्षा आवेदन पत्र अग्रेषित करने वाले कार्यालयाध्यक्ष / विभागाध्यक्ष की होगी।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।