मोहम्मदपुर तलवाड़ में ₹2.29 करोड़ की JJM योजना के तहत पेयजल आपूर्ति,मोमनपुर और तलवाड़ के स्थानीय विद्यालयों में तीन नए क्लास रूम का शिलान्यास सहित प्रयोगशाला और लाइब्रेरी भवन का हुआ उदघाटन।

बहरोड़। ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर तलवाड़ में ₹2.29 करोड़ की JJM योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की सुविधा का विस्तार किया गया, जिससे स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
 मोमनपुर और तलवाड़ के स्थानीय विद्यालयों में तीन नए कक्षाओं का शिलान्यास किया गया जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही प्रयोगशाला और लाइब्रेरी भवन का उद्घाटन भी किया गया जिससे छात्रों की शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।

ग्राम गंडाला में अटल पथ योजना के तहत नई सड़क की स्वीकृति के बारे बताया गया जिससे गांव वासियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया और इस विकास कार्य के लिए भाजपा सरकार को धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में बहरोड़ प्रधान सरोज बस्तीराम यादव ने मुख्य अतिथि और अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रम की शुरुआत की और भाजपा नेता और अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहित यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और इन योजनाओं का उद्घाटन किया। 
" बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल आपूर्ति जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, ताकि हर नागरिक को इसका सीधा लाभ मिले।" - सरोज बस्तीराम यादव, प्रधान पंचायत समिति, बहरोड़

"विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की गूंज सुनाई दे रही है। हाल ही में क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया जिससे जनता को बड़े स्तर पर लाभ मिलेगा। इन विकास कार्यों के तहत पेयजल, शिक्षा और सड़कों से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। " - मोहित यादव, भाजपा नेता व अध्यक्ष DCA, अलवर

इस अवसर पर सरपंच अनु संदीप,प्रतिनिधि संदीप,सरपंच योगेंद्र, मंडल अध्यक्ष प्रशांत यादव, जिला पार्षद राम नरेश यादव,अनिल बोहरा, मनीष यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।