आज दोपहर 3 बजे से पंचायत समिति, कोटपूतली कार्यालय के सभागार में महिला सम्मेलन से जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आगाज, जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

कोटपूतली-बहरोड़ 24 मार्च l राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 25 मार्च को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा महिला बाल एवं विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, उर्जा विभाग / आर.आर.ई.सी. कॉलेज शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी किये जायेगें एवं डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में राशि का हस्तांतरण किया जाना है व साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री द्वारा वीसी से के माध्यम से संवाद किया जायेगा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 25 मार्च को दोपहर 3 बजे से पंचायत समिति कार्यालय कोटपूतली के सभागार में किया जाएगा.

जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु उपखंड अधिकारी कोटपुतली बृजेश कुमार को प्रभारी अधिकारी एवं उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोटपूतली-बहरोड़ सतपाल यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।