राजस्थान दिवस का महिला सम्मेलन से हुआ आगाज, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (30 मार्च) को होगा राजस्थान दिवस का आयोजन।

कोटपूतली-बहरोड़ 25 मार्च।  कोटपूतली पंचायत समिति के सभागार में राजस्थान दिवस का आगाज महिला सम्मेलन से हुआ आगामी 30 मार्च तक विभिन्न तरह के कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान, युवा, महिला एवं गरीब के कल्याण, उत्थान एवं आमजन के लिए गुड गवर्नेंस हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में राज्य  राजस्थान दिवस (30 मार्च, 2025 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) वृहद् स्तर पर मना रहा है।

प्रदेश का प्रत्येक नागरिक राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों में उत्साह एवं उमंग के साथ भाग ले और राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने के लिए समर्पण एवं सेवा-भाव से कार्य करे इस हेतु राज्यभर में 31 मार्च तक सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में कार्यक्रम का आगाज़ मंगलवार को महिला सम्मेलन के साथ हुआ।
जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति के सभागार में हुआ आयोजित

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति कार्यालय कोटपूतली के सभागार में जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। जिला स्तरीय कार्यक्रम वर्चुअली माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा.  कार्यक्रम में एसडीएम कोटपूतली बृजेश कुमार, जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग मनोज गुप्ता, उप निदेशक आईसीडीएस सतपाल यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हर एक के कल्याण की प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है राज्य सरकार

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर द्वारा काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत लाभार्थी छात्राओं को स्कूटी का वितरण किया गया, इसके साथ ही ऊर्जा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सौर घर योजना/आर आर ई सी के तहत महिलाओं को इंडक्शन कुक टॉप का वितरण किया गया।

विभिन्न योजनाओं में महिलाएं हुई लाभान्वित

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला सम्मेलन में लाड़ो प्रोत्साहन योजना के तहत पहली किश्त का डीबीटी हस्तांतरण, महिला समूहों को  सी.आई.एफ. राशि का हस्तान्तरण, विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वित मेधावी छात्राओ को स्वीकृति, महिला प्रमुख परिवार को एल.पी.जी. सब्सिडी राशि का डीबीटी हस्तांतरण किया गया। साथ ही अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन में दूध 15 ग्राम से 25 ग्राम देने के दिशा निर्देश, सोलर दीदी हेतु दिशा-निर्देश, प्रथम चरण में बर्तन बैंक योजना के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।