किसानों को बारिश या ओलावृष्टि से फसलों को हुये नुकसान की सूचना 72 घंटों में देने की अपील, सहायता नंबर किये जारी।
कोटपूतली-बहरोड़ l राज्य के कई जिलो में वेर्स्टन डिस्टर्बेंस के प्रभाव से अचानक ही मौसम में हुये बदलाव के कारण आंधी, बारिश व ओलावृष्टि हुई है व आगे भी मौसम विभाग द्वारा इसकी संभावना व्यक्त की गई है। कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को अपील की जाती है कि यदि आपकी फसल प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत बीमीत है और बारिश व ओलावृष्टि के कारण इन फसलों में नुकसान हुआ है तो इसकी सूचना निम्न माध्यमों से दी जा सकती है-
* शिकायत व सहायता हेतु हेल्पलाईन नम्बर-14447
* व्हाटसएप चैटबाट-07065514447
* बीमा कम्पनी का टोल फ्री नम्बर-18002091111
* इसके अलावा आप Crop Insurance App, बैंक के माध्यम से भी क्लेम दर्ज कर सकते है।
महेन्द्र कुमार जैन, संयुक्त निदेशक ने जिले के किसानों से अपील है कि फसलों में हुये नुकसान के 72 घंटों में बीमा कम्पनी के टोल - फी नम्बर-18002091111 पर शिकायत दर्ज करावे। उन्होंने बताया कि कॉर्प ईश्योरेंस एप पर रजिर्स्टड मोबाईल नम्बर से लागिंग कर शिकायत दर्ज कराने के लिये पोलिसी नम्बर की भी आवश्यकता नही है, केसीसी खाता संख्या से शिकायत दर्ज करावे।
Comments
Post a Comment