ADM सहारण ने कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर खरीद की तैयारियों का लिया जायजा।
कोटपूतली-बहरोड़। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बुधवार को कृषि उपज मंडी एवं कोटपूतली क्रय विक्रय सहकारी समिति का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य खरीद (एमएसपी) की तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये. उल्लेखनीय है की जिले में 1 अप्रैल से 30 जून तक समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी जिसमें सरसों का समर्थन मूल्य 5950 रूपए एवं चने का समर्थन मूल्य 5650 रुपए निर्धारित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान तुलाई मशीन, पर्याप्त बारदाना, मोइश्चर मीटर और भण्डारण व्यवस्था का जायजा लेकर सम्बंधित अधिकारीयों को किसानों के लिए व्यवस्थाएं चाक चोबंद रखने के निर्देश दिए.
उन्होंने कहा की मंडी में आने वाले किसानो के लिए उचित पेयजल व बैठने के स्थान सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें. इस दौरान उन्होंने मिड-डे मिल में काम आ रहे गेहूं एवं चावल की गुणवत्ता का जायजा लिया एवं उपज के उचित भंडारण एवं साफ़ सफाई के निर्देश दिए. उन्होंने किसानों के हित में पूर्ण पारदर्शिता के साथ एमएसपी पर खरीद की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा जिससे की किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
Comments
Post a Comment