बहरोड़ में तेज़ी से हो रहा विकास, हर कोने तक पहुँच रही प्रगति - मोहित यादव

बहरोड़। विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं स्थानीय विधायक डॉ. जसवंत यादव के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत गिगलाना में अटल पथ एवं आईटीआई के लिए भूमि आवंटन की स्वीकृति जारी होने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा नेता मोहित यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

सके साथ ही, पंचायत समिति बहरोड़ के प्रधान कोटे से निर्मित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नालोता में रेस ट्रैक के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भी उन्होंने की। यह ट्रैक ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करेगा और खेल को बढ़ावा देगा।


इस अवसर पर बोलते हुए मोहित यादव ने कहा कि बहरोड़ अब वह विकास और पहचान हासिल कर रहा है, जिसका वह लंबे समय से हकदार था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं—चाहे वह सड़क निर्माण हो, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो, या खेल और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना हो।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से बहरोड़ और राजस्थान में विकास की नई लहर देखने को मिल रही है, उससे साफ है कि अब प्रदेश को उसका हक मिल रहा है। भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व में हर व्यक्ति आगे बढ़ रहा है और बहरोड़ के लोग गर्व के साथ इस बदलाव को महसूस कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजू सिंह चौहान मण्डल अध्यक्ष, अष्वनी टाईगर मण्डल अध्यक्ष, अखीराम सरपंच, योगेश सरपंच, हरदीप सरपंच, सिकन्दर प्रधान, नीरज माजरी, अनिल बोहरा, अजीत गादोज, भूपेन्द्र गादोज, योगा गुर्जर व स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।