खाद्य पदार्थ कारोबारियों के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नि:शुल्क फोसटेक ट्रेनिंग आयोजित।

कोटपूतली-बहरोड़। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली बहरोड़ आशीष सिंह शेखावत के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थ कारोबारियों के लिए नि:शुल्क फोसटेक ट्रेनिंग का आयोजन बुधवार को पावटा के होटल ओल्ड राव एवं होटल मन्नत में किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया की खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छ व शुद्ध सामग्री के निर्माण, भंडारण, विक्रय, परिवहन के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से  फोस्टेक फूड सेफ्टी प्रशिक्षण व सर्टिफिकेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया की इस प्रशिक्षण के माध्यम से सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं की जागरूकता बढ़ेगी। 
उन्होंने बताया की प्रशिक्षण में खाद्य पदार्थ के उचित रखरखाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई जिससे छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान आरसीएचओ अरविंद अग्रवाल,खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा एवं फास्टैक ट्रेनर गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और खाद्य पदार्थ कारोबारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।