नालोता सरकारी स्कूल में प्रधान कोटे से दौड़-ट्रैक का प्रधान सरोज बस्तीराम यादव ने किया उदघाटन।
बहरोड़। पंचायत समिति बहरोड के ग्राम नालोता की सरकारी स्कूल में पंचायत समिति बहरोड प्रधान कोटे से 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित दौड़-ट्रैक का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान सरोज बस्तीराम यादव और अध्यक्षता भाजपा नेता व dca, अलवर अध्यक्ष मोहित यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच अशोक यादव ने किया ल कार्यक्रम से पूर्व ग्रामवासियों ने प्रधान सरोज बस्तीराम यादव तथा मोहित यादव का ढोल- डीजे से गाजे बाजे से स्वागत कर आभार व्यक्त किया l
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोहित ने कहा कि डॉ जसवंत यादव विधायक बहरोड के प्रयासों से इस बार बजट में बहरोड के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है तथा गांव से हरियाणा बॉर्डर तक के रास्ते को पक्का करवाने के लिए डामर सड़क की घोषणा की गई l
भाजपा नेता व प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव एडवोकेट ने कहा कि ग्राम नालोता के रास्ते में गूंती के पास 2 फीट गहरा पानी भरता था जिसके लिए 10 लाख रुपए की लागत से सिवरेज पाइपलाइन प्रधान कोटे से डलवाई गईं थी तथा गूँती से नालोता तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य विधायक डॉ. यादव की अभिशँसा पर जारी है l आज ग्रामवासियों द्वारा लाइब्रेरी,जिम तथा नालोता से हरियाणा बॉर्डर तक डामर सड़क एवं देवनारायण के स्थान के सामने इंटरलॉकिंग टाइल्स की मांग की गई है जिनको विधायक व सांसद के सहयोग से प्राथमिकता से पूरा करने का काम किया जाएगा l
इस अवसर पर जिला पार्षद रामनरेश यादव,मंडल अध्यक्ष अश्वनी टाइगर, सरपंच श्योताज सिंह, सुरेश चंद्र भेड़ी, जसवंत सिंह यादव, पूर्व पार्षद रमेश चंद्र,रोहताश मेघवाल, डॉ. जयपाल सिंह,रोहतास गुर्जर, दयाराम सरपंच, दयाराम भील, रमेश चंद्र यादव ठेकेदार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुरारी लाल,अनिल बोहरा, मास्टर हरिसिंह, हरपाल सिंह यादव,बिल्लू यादव,सुभाष यादव, डॉ. रामशरण गुजर, इंद्राज गुर्जर,गुलाब गुर्जर,गोकुल चंद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे l
Comments
Post a Comment