अंबेडकर जयंती को विशाल रूप से मनाने को लेकर विभिन्न संगठनों ने की बैठक।
बहरोड़ 23 मार्च। आगामी 14 अप्रैल को अनेक संगठनों द्वारा बाबा अंबेडकर की जयंती बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया । मिशन अम्बेडकर सोसायटी के अध्यक्ष किशन लाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी जिसमें जिला अस्पताल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा से झांकी और रैली की शुरुआत होगी जो कस्बे के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए सभा स्थल पर पहुंचेगी । बैठक में बाबा साहब की जयंती के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का निमार्ण किया गया तथा उनको कार्यों की जिम्मेदारी प्रदान की गई । सभी ने यह निर्णय लिया कि बाबा साहब की जयंती के लिए गाँव और ढाणियों से भी लोगो को इस कार्यकम में बढचढ कर भाग लेना चाहिए ।
इस अवसर पर मेघवाल विकास समिति के अध्यक्ष हीरालाल आर्य, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष मुकेश फौजी, विजय सिंह, हवलदार बहादुर सिंह, वेदकृष्णा, जगदीश प्रसाद, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश, उग्रसेन भोवालिया, कपिल चौरड़िया, डॉ. अनिल कुमार, कालूराम सिरोहीवाल, रामकिशन गोठवाल,पवन कुमार,पार्षद सुनिल चौहान, संदीप कुमार, कर्मपाल, जयसिंह,साधुराम,अविनाश पटवारी सहित मिशन अम्बेडकर सोसायटी ,भीम आर्मी, मेघवाल विकास समिति तथा अनेक अम्बेडकरवादी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत प्रधानाचार्य निरंजन लाल खुडाना ने की।
Comments
Post a Comment