बहरोड़ उपखण्ड की गंडाला तहसील में जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी आमजन की समस्याएं।

बहरोड़ । जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने पंचायत समिति बहरोड़ की ग्राम पंचायत गंडाला में बुधवार को रात्रि चौपाल का आयोजन कर आमजन की समस्याओं को सुना। रात्रि चौपाल में विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
ग्रामजन ने सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, विद्युत और पेयजल जैसी समस्याओं को लेकर कलक्टर के समक्ष अपनी शिकायतें रखी। जिला कलक्टर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को नियमानुसार त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बहरोड़ रामकिशोर मीणा, तहसीलदार अभिषेक यादव सहित संबंधित अधिकारी और ग्रामजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।