भारत विकास परिषद राठ शाखा बहरोड के चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन।
बहरोड़। भारत विकास परिषद राठ शाखा के सत्र 2025 -26 हेतु दिनांक 1 मार्च, 2025 को चिरंजीलाल धर्मशाला में संगठन मंत्री आशुतोष विमल एवं निर्वाचन अधिकारी वासुदेव गुप्ता जिला समन्वयक कोटपूतली बहरोड़ के निर्देशन में भारत विकास परिषद राठ शाखा के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न कराए गए जिसमें सभी सदस्यों की सर्व सहमति से निम्न पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया।
भारत विकास परिषद में रोहिताश्व गुप्ता को अध्यक्ष,अनिल यादव को सचिव,गोपाल शर्मा को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर सत्यवीर यादव,सुभाष मीणा, सतीश गुप्ता,प्रकाश चंद जांगिड़,रुपकिशोर गुप्ता,महेन्द्र अग्रवाल,सुमित यादव,खुशवंत जोशी, शिवशंकर गुप्ता,वीरेन्द्र कुमार यादव,भूपेन्द्र यादव,अतरसिंह यादव, हरिप्रसाद अग्रवाल, एस सी गुप्ता सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 अप्रैल,25 से 31 मार्च,26 तक एक वर्ष के लिए रहेगा।
Comments
Post a Comment