"शुद्ध आहार,मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा की टीम ने किया निरीक्षण।
"शुद्ध आहार,मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा की टीम ने नीमराना में मेसर्स श्री जोधपुर स्वीट्स होम से कलाकंद,गाजर पाक एवं मेसर्स कांता स्वीट्स से मावा एवं रसगुल्ले का लिया एनफोर्समेंट सैंपल।
#नीमराना "। शुद्ध आहार, मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा की टीम ने अनेक स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सैंपल लिए।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक महोदय एवं खाद्य सुरक्षा अतिरिक्त आयुक्त महोदय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली बहरोड़ आशीष सिंह शेखावत के निर्देशानुसार मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण और सेंपल कार्यवाही की गई।
टीम ने आज नीमराना में मेसर्स श्री जोधपुर स्वीट्स होम से कलाकंद एवं गाजर पाक एवं मेसर्स कांता स्वीट्स से मावा एवं रसगुल्ले का एनफोर्समेंट सैंपल लिया गया। साथ ही दोनों प्रतिष्ठानों से बूंदी, मावा, गुलाब जामुन एवं कलाकंद के सर्विलेंस सैंपल भी लिए गए जो की खाद्य प्रयोगशाला जयपुर में भिजवाया जाएगा एवं जांच रिपोर्ट आने पर FSSA एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण करने के दौरान मेसर्स श्री जोधपुर स्वीट्स होम के गोदाम में 50 किलो मिलावटी कलाकंद जो कि सूजी, रिफाइंड तेल और मिल्क पाउडर से बना हुआ था उसको मौके पर नष्ट कराया गया। साथ ही मिष्ठान भंडारों को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए एवं खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य पदार्थो के रखरखाव एवम् फूड सेफ्टी से संबधित नियमों की जानकारी दी गई। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा एवं नेहा शर्मा मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment