कदम्ब फाउंडेशन ने निभोर में किया कन्यादान।

बहरोड़। कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन, बहरोड़ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता एडवोकेट के मार्गदर्शन में फाउंडेशन ने "कन्यादान-महादान " अभियान के अंतर्गत निभोर निवासी रामजीलाल की बेटी  प्रियंका की शादी के लिए डबल बेड के कंबल,मिक्सरग्राइंडर,गैस चूल्हा,डिनरसेट,वॉटर कैम्पर, प्रेस, बाटी ओवन, चौकी, गर्म टिफिन, थर्मस,बर्तन,11 साड़ियां, कपड़े ,चद्दर ,गिफ्ट आइटम्स, चांदी की पायल और बिछिया,सोने की नोजपिन,श्रृंगार का सामान,घर गृहस्थी में उपयोग आने वाले सामान सहित 1100₹ कन्यादान में भेंट किए ।
 
 शिल्पा अग्रवाल ने "कन्या जन्म भाग्य की बात, कन्यादान सौभाग्य की बात ।" को चरितार्थ करते हुए कहा कि कन्या के लिए सप्रेम भेंट हमें आत्मसंतुष्टि प्रदान करता है, बस इसी सेवा भाव से हम महिलाएं एकत्रित होकर स्वयं कन्याओं के घर जाकर भेंट करते हैं।
 इस अवसर पर दिव्यम अग्रवाल, रीना मुद्गल ,भागवंती गुप्ता,प्रेम अग्रवाल,शारदा  गर्ग, कपूरी गुप्ता,रेणुका यादव,सपना अग्रवाल, पुष्पा गोयल,सुशीला प्रजापत,आशा यादव,बबिता शर्मा,प्रिंसिपल माया यादव, बबीता आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।