जिला कलक्टर ने किया नगर परिषद कार्यालय बहरोड़ का औचक निरीक्षण।
बहरोड़ l जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय बहरोड़ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने नगर परिषद कार्यालय में सामान्य शाखा, भूमि रूपान्तरण, केश शाखा, निर्माण शाखा, नगरीय कर शाखा, कर शाखा, लेखा शाखा, सफाई शाखा, जन्म मृत्यु शाखा, विधि शाखा, अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने लंबित पत्रावलियों की जानकारी प्राप्त कर समय पर निस्तारित करने तथा आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा कार्यालय में समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया.
उन्होंने बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, पीएम आवास योजना के तहत पात्रों को चिन्हित कर लाभ पहुंचाने, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजनान्तर्गत शहरी क्षेत्र में पेंटिंग व सौंदर्यकरण के कार्य करवाने, नियमित साफ- सफाई सुनिश्चित करने, ठोस कचरा प्रबंधन में गति लाते हुए लिगेशी वेस्ट का निस्तारण करने एवं क्षेत्र में एमआरएफ प्लांट स्थापना की प्रक्रिया यथासमय करते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए.
इस दौरान उपखंड अधिकारी बहरोड़ रामकिशोर मीणा, तहसीलदार अभिषेक यादव, नगर परिषद आयुक्त बहरोड़ नूर मोहम्मद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment