जिला कलक्टर ने बर्डोद नगरपालिका का किया औचक निरीक्षण,सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कोटपूतली-बहरोड़ l  जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने सोमवार को नगर पालिका बर्डोद का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को  साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कचरा निस्तारण, क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों, अन्य बुनियादी सुविधाओं के बारे में समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करें कि शहरी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स कार्यात्मक अवस्था में हो। 
जिला कलक्टर ने जोर देकर कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्य योजना बनाकर कार्य के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में स्वच्छता और लाइट्स पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर में आमजन के सुगम यातायात के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई को सुनिश्चित करें। मौके पर तहसीलदार अभिषेक यादव व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।