'जिला स्तरीय ' किसान सम्मेलन एवं एफ.पी.ओ. कार्यक्रम' आज।

कोटपूतली-बहरोड़ 25 मार्च।  राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में कृषि विभाग द्वारा स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर में "किसान सम्मेलन एवं एफ.पी.ओ. कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 26 मार्च 2025 को किया जाएगा।


राज्य स्तरीय समारोह में  मुख्यमंत्री द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी किये जायेगें एवं 30 हजार कृषकों को 137 करोड़ रूपये के अनुदान देने के तहत चयनित कृषक लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चैक वितरण किया जाएगा व साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से माननीय मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से संवाद भी करेंगे।

जिला स्तरीय "किसान सम्मेलन एवं एफ.पी.ओ. कार्यक्रम" पंचायत समिति कोटपूतली के सभागार में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जायेगा।

जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु उपखंड अधिकारी कोटपूतली बृजेश कुमार को प्रभारी अधिकारी, सयुंक्त निदेशक कृषि महेंद्र जैन को नोडल अधिकारी, उपनिदेशक उद्यानिकी लीला राम जाट को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्य करेंगे और अन्य विभागों से समन्वय कर सम्पूर्ण सभी व्यवस्थाऐं पूर्ण कराना सुनिश्चित करेगें.

#behror #kotputlibehror Sanjay Hindustani

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।