कदम्ब फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन।
बहरोड़। कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाऊंडेशन ,बहरोड़ की डायरेक्टर शिल्पा अग्रवाल और बर्बरीक अग्रवाल द्वारा "कदम्ब की छांव में -जीवन दान" अभियान के तहत गणगौर के त्योहार पर नारी तू नारायणी "या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।"
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास , स्वयं की पहचान, जीवन के सरल उपाय व उन्नति हेतु सखी सहेली संगठन बनाया गया जिसमें योग,थेरेपी, जीवन ज्ञान,अध्यात्म ज्ञान, स्वरोजगार हेतु जागृति व उन्हें सबल बनाने का कार्य कार्यान्वित किया गया जिसमें शिखा गुप्ता ,मंजू गुप्ता, रेणुका यादव, रीना मुद्गल, बबीता शर्मा ,संगीता शर्मा ,आशा यादव, विनीता शर्मा ,राजरानी खंडेलवाल, मंजू यादव, दामिनी शर्मा , मुन्नी देवी अग्रवाल,भगवंती गुप्ता, सपना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
#behror # #behrornews #kadambfoundation
Comments
Post a Comment