चिकित्सा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थ कारोबारियों के लिए फोसटेक ट्रेनिंग का आयोजन, CMHO आशीष सिंह शेखावत रहे मौजूद।

कोटपूतली-बहरोड़ 25 मार्च। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थ कारोबारियों को फोसटेक ट्रेनिंग मंगलवार को सोतनाला में मेसर्स मनीष फूड्स एवं बहरोड़ के होटल हाइवे प्रिंस में आयोजित की गई। 
ट्रेनिंग में करीब 160 लोगों ने भाग लिया।  खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस ट्रेनिंग के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छ व शुद्ध सामग्री के निर्माण, भंडारण, विक्रय,परिवहन के लिए फोस्टेक फूड सेफ्टी प्रशिक्षण व सर्टिफिकेशन कार्यशाला आयोजित की गई।  यह प्रशिक्षण निःशुल्क कराया गया। साथ ही  इस प्रशिक्षण के माध्यम से सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं की जागरूकता बढ़ेगी, खाद्य पदार्थ के रखरखाव के तरीके का पता रहेगा जिससे छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा, शशिकांत शर्मा एवं फास्टैक ट्रेनर वारूणी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।