कस्बे के भृर्तहरि मंदिर रोड स्थित यूनिक ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के विद्यार्थी का GST इंस्पेक्टर में चयन होने पर किया गया रैली का आयोजन।
बहरोड़। कस्बे के भृर्तहरि मंदिर रोड स्थित यूनिक ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के विद्यार्थी का GST इंस्पेक्टर में चयन होने पर रैली का आयोजन किया गया। शाला प्रांगण में यशस्वी का पुष्प वर्षा के साथ-साथ माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया तथा शहर में भव्य रैली का आयोजन किया गया।
खुली गाड़ी में यशस्वी को खडे कर मुख्य चौराहे के पास, शिक्षक कॉलोनी, पतासा गली, पुराना बस स्टैंड, हमीदपुर मोड पर जगह जगह गणमान्य लोगों के द्वारा माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया।
"पूरे क्षेत्र में इस बात को लेकर खुशी की लहर है। यूनिक स्कूल के विद्यार्थी यशस्वी शर्मा पुत्र योगेश शर्मा निवासी मोमनपुर तलवाड़ का GST इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ जिसे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है । यूनिक संस्थान के अनेक ऐसे विद्यार्थी हैं जो मां भारती की अलग-अलग क्षेत्र में सेवा करते आ रहे हैं।" - सुमित यादव, अध्यक्ष, यूनिक ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन
इस अवसर पर विद्यालय प्रिंसिपल निरंजन सिंह, नीरज चौधरी, वार्ड पार्षद मनोज चौधरी,सुनील दास महाराज,सुभाष यादव एडवोकेट, योगेश शर्मा,तेजपाल यादव, धर्मवीर शास्त्री,संजय स्वामी, विकास कुमार,वेद प्रकाश यादव,नरेंद्र कुमार, राजेश जोशी,आशा शर्मा,निशा शर्मा,संजू शर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment