आईपीएल प्रशंसकों के साथ हो रहा है ऑनलाइन स्कैम...

जयपुर। वर्तमान में जारी आईपीएल मैच के शुरू होते ही साइबर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। मैच के टिकट अधिकृत वेबसाइट एवं अधिकृत केंद्रों से ही खरीद कर स्कैम से बचे।
       
महानिदेशक साइबर क्राइम  हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि वर्तमान में आईपीएल क्रिकेट मैच का 18वां संस्करण चालू है। साइबर अपराधी ऑनलाइन टिकटों की बिक्री एवं आईपीएल संबंधी जानकारी तथा मैच की लोकप्रियता का फायदा उठाकर विभिन्न स्कैम पेज की मदद से लोगों से ठगी कर रहे हैं।

ऐसी होती है ठगी

●  फर्जी वेबसाइट और ऐप से ठग टिकट बुकिंग, फैंटेसी लीग या अन्य आकर्षक ऑफर का दावा कर व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी चुरा लेते हैं, साथी पैसे ऐंठ नकली टिकट थमा देते हैं

● सोशल मीडिया के जरिए फर्जी ऑफर देकर सस्ते टिकट या अन्य पुरस्कार जीतने का दावा किया जाता है। 

● आईपीएल टिकट बुकिंग या अन्य जानकारी के लिये ऑनलाइन सर्च में मिले फर्जी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर ठग पीड़ितों से उनकी यूपीआई या बैंक डिटेल्स मांगकर उनके खाते खाली कर देते हैं।

● इसके अलावा ईमेल और व्हाट्सएप पर नकली टिकट या आईपीएल से संबंधित फर्जी ऑफर भेज ओर मैच में सट्टा लगाने का लालच देकर ठगी की जाती है।

एडवाइजरी

•  आईपीएल टिकट या किसी भी संबंधित गतिविधि के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइटों और मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।

•  किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अविश्वसनीय स्रोत से प्राप्त डाउनलोड करें।

•  ऑनलाइन टिकट के बारे में जानकारी लेते समय लुभावने ऑफर के झांसे में ना आये। अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी किसी को भी साझा न करें।
      
"फर्जी लिंक, बेवसाईट या स्कैम पेज की सूचना साइबर मिलने पर या ठगी का शिकार होने पर तुरन्त हेल्प लाईन नम्बर 1930, साइबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in एवं निकटतम पुलिस स्टेशन / साइबर पुलिस स्टेशन को देनी चाहिए।" - हेमंत प्रियदर्शी, DG, साइबर

Rajasthan Police Bhajanlal Sharma 

#IPL2025 #OnlineScam #TicketScam #CyberSafety #RajasthanPolice

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।