लायंस क्लब रॉयल की नई कार्यकारिणी का गठन, पवन गुप्ता अध्यक्ष, गोविंद गुप्ता सचिव और योगेश गोयल बने कोषाध्यक्ष।

बहरोड़। लायंस क्लब रॉयल की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से पवन गुप्ता को क्लब का नया अध्यक्ष, गोविंद गुप्ता को सचिव और योगेश गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियां साझा कर बताया कि इन वर्षों में कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य करते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर और जूते-जुराब वितरण,आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में मदद,भामाशाह के सहयोग से वेंटिलेटर एम्बुलेंस की व्यवस्था व पर्यावरण संरक्षण अभियान चला वृक्षारोपण किया गया।

क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुधांशु जोशी, कृष्ण अग्रवाल और कृष्ण यादव ने नई टीम को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने निर्वाचित अध्यक्ष पवन गुप्ता सहित नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि क्लब आने वाले समय में और बेहतर सामाजिक कार्य करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।