मोबाइल से चढ़ता हुआ आधुनिकता का रंग...रिश्तों में जहर और घोलेगा....!!

#अलीगढ़ सास दामाद का प्रेम प्रसंग मामला कहीं न कहीं आज की आधुनिकता में हो रहे रिश्तों के कत्ल का उदाहरण भर है, न जाने कितने मामले पुलिस और मीडिया से बच जाते हैं.... 
ऐसी परिस्थितियां और घटनायें सभ्य समाज के साथ साथ हमारी संस्कृति और संस्कारों के एकदम विरुद्ध हैं.... जरा सोचिये कैसा होगा समाज का आइना...?

अलीगढ़ में दामाद के साथ भागी सास के मामले में तीन बयान देखिए। 

सास अनीताः "मैं होने वाले दामाद राहुल के साथ ही रहना चाहती हूं, क्योंकि पति मेरे साथ मारपीट करते हैं। मुझे प्रताड़ित करते हैं। मुझे पति के पास नहीं जाना (रोते हुए) है। अब जब तक जिंदा रहूंगी राहुल के साथ ही रहूंगी" 

अनीता के पति जितेंद्रः ''मैं तो पत्नी को अपने साथ रखने को तैयार हूं। राहुल उसको बहला-फुसला कर ले गया था। मेरी पत्नी ने गलती की है तो मैं उसे माफ करने के लिए तैयार हूं। बच्चों ने भी मां को माफ कर दिया है।''

दामाद राहुलः "अनीता देवी अगर पति जितेंद्र के साथ जाना चाहती हैं तो जाएं। मेरे साथ रहना चाहती हैं तो भी मुझे कोई समस्या नहीं। यह उनका अपना निर्णय होगा। हम खुशी से साथ रखेंगे और पूरा जीवन साथ निभाएंगे।''

अनीता के दो बच्चे हैं। सबसे छोटा 7 साल का है। अनीता थाने में थी तो वह भी अपने पिता के साथ गया था। वह मां से लिपटकर रोने लगा। अनीता भी रोने लगी। बेटे ने कहा- मां घर चलो। लेकिन अनीता घर जाने को तैयार नहीं है। 

सभी गवाह वर कानूनी प्रक्रिया के बाद महिला की गवाही पर उसे दामाद राहुल के साथ जाने की स्वीकृति दे दी है।

#Aligarh #AligarhNews #सासदामादप्रकरण

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।