"वार्ड परिसीमन को लेकर ढोला की ढाणी के ग्रामीणों ने दर्ज करवाई आपत्ति "।
#बहरोड़। वार्ड परिसीमन को लेकर गांव गूती ( ढोला की ढाणी ) के युवाओं ने आज कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
ग्रामीणों ने आपत्ति में कहा कि ने बताया कि वार्ड नंबर 25 में ढोला की ढाणी का एक तिहाई भाग व कालबेलिया की ढाणी का आधा भाग एवं नालोता गांव को शामिल किया गया है जो की भौगोलिक दृष्टि से काफी विषमतायें रखता है क्योंकि नालोता एवं ढोला की ढाणी की दूरी 5 किलोमीटर है जिससे भविष्य में हमारे लिए समस्या खड़ी हो सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि वार्ड नंबर 24 व 26 की ढोला की ढाणी से दूरी मात्र 300 मीटर ही है और अतः इसे 24 या 26 नंबर वार्ड में जोड़ा जाए। इस दौरान संदीप कुमार,सत्यपाल, अनिल,लालाराम,अनूप यादव,पूरन,बाबूलाल,संदीप, संदीप लालाराम विशाल सिंह,धर्मवीर,रणजीत, अशोक,अमन,शादीराम,जसवंत, रंजीत पवन, बिल्लू आदि शामिल रहे ।
Comments
Post a Comment