CRPF के शौर्य दिवस पर सत्येंद्र सिंह को दिल्ली में वीरता पदक से किया गया सम्मानित।
दिल्ली । CRPF के सहायक कमांडेंट सत्येंद्र सिंह यादव को शौर्य दिवस पर सीआरपीएफ मुख्यालय नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया गया। 3 जनवरी 2022 को श्रीनगर शहरी क्षेत्र में एक आतंकवाद विरोधी अभियान संचालित किया गया जिसमें एक विदेशी आतंकवादी घेराबंदी तोड़कर भाग रहा था सहायक कमांडेंट सत्येंद्र सिंह एवं उसके दो साथियों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर आतंकवादी का पीछा किया और चुनौती पूर्ण हालात में आमने-सामने की लड़ाई में एक दुर्दांत आतंकवादी को ढेर कर दिया। यह आतंकवादी कई वर्षों से भारत में रहकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे चुका था साथ ही कई निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्याओं का दोषी था। उपरोक्त आतंकवादी के मारे जाने से घाटी में शांति स्थापना करने में बड़ी सफलता मिली।
सत्येंद्र सिंह की शौर्य, दृढ़ता, कर्तव्वपरायणता एवं पराक्रम को मान्यता प्रदान करते हुए भारत के राष्ट्रपति के वीरता पदक से नवाजा गया है। शौर्य दिवस के अवसर पर यह पदक सीआरपीएफ मुख्यालय में सीआरपीएफ महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, आईपीएस द्वारा प्रदान किया गया।
सहायक कमांडेंट सत्येंद्र सिंह विगत 14 वर्षों से सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिसके दौरान उन्होंने नव्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य, वीआईपी सुरक्षा एवं एवं कश्मीरी घाटी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं। सत्येंद्र सिंह गत 5 वर्षों से कश्मीर घाटी क्षेत्र में तैनाती के दौरान सीआरपीएफ की एक आतंकवाद विरोधी अभियानों में दक्षता प्राप्त टीम वैली QAT को नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।
अपने कश्मीर घाटी में सेवाकाल के दौरान सत्येंद्र सिंह अभी तक 18 सफल अभियानों में अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान कर चुके हैं जिसमें अनेक दुर्दांत आतंकवादी मारे गए एवं कुछ को जिंदा भी पकड़ा।
Comments
Post a Comment