राज्य स्तरीय कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट के लिए अलवर क्रिकेट टीम का ट्रायल 23 मई को।
अलवर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रस्तावित राज्य स्तरीय कॉल्विन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अलवर जिले की टीम चयन प्रक्रिया आगामी 23 मई को सुबह 6:30 बजे शुरू होगी। यह ट्रायल एलआईईटी क्रिकेट ग्राउंड, चिकानी बहादुरपुर रोड, अलवर में आयोजित किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को सफेद ड्रेस में आना अनिवार्य है।
जिला क्रिकेट संघ अलवर के अध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि इस ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने हाल ही में संघ द्वारा संचालित पंजीकरण प्रक्रिया में नाम दर्ज कराया था।
उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों के चयन में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, ट्रायल के बाद सेलेक्शन मैच कराए जाएंगे। इनमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतिम टीम में जगह दी जाएगी। हमारा लक्ष्य हर योग्य खिलाड़ी को बराबरी का मौका देना है और साथ ही पूरे राजस्थान में अलवर के खिलाड़ियों को पहचान और मान्यता दिलाना है। अलवर क्रिकेट संघ राजस्थान के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाने के लिए प्रयासरत रहा है और रहेगा।”
Comments
Post a Comment