4 मई रविवार को ऊँटोली और बिचपड़ी बहरोड़ में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव करेंगे आमजन से संवाद।
कोटपूतली-बहरोड़ । केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव द्वारा 4 मई को संसदीय क्षेत्र अलवर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ‘सांसद संपर्क संवाद यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं व केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न येाजनाओं तथा अन्य मुद्दों के संबंध में आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
"4 मई को बहरोड विधानसभा में प्रातः 7:30 बजे से ग्राम पंचायत ऊंटोली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंटोली के परिसर में ग्राम पंचायत ऊंटोली, खोहरी, कोहराना व महाराजावास के लिए कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे से ग्राम पंचायत बिचपुरी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिचपुरी के परिसर में ग्राम पंचायत बिचपुरी, दोसोद, माजरी कलां व रोडवाल के लिए सांसद संपर्क संवाद यात्रा कार्यक्रम आयोजित होगा।" - कल्पना अग्रवाल, जिला कलेक्टर, कोटपूतली बहरोड़
Comments
Post a Comment