रीको नीमराना में भूखण्डों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी,धरोहर राशि जमा कराने की अंतिम तिथि 9 जून।

बहरोड़/नीमराना। रीको नीमराना कार्यालय द्वारा औद्योगिक क्षेत्र ईपीआईपी नीमराना, नीमराना-द्वितीय, एनआईसी (एम) नीमराना एवं बहरोड में रिक्त वाणिज्यिक, आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, स्कुल एवं हॉस्पिटल भूखण्डों का ई-नीलामी द्वारा आवंटन किया जा रहा है जिससे इन औद्योगिक क्षेत्रों में नया निवेश आकर्षित होगा एवं रोजगार के नये अवसर सृजित होंगें। 
"भूखण्डों के आवंटन हेतु ई-नीलामी प्रक्रिया जारी है।  रीको द्वारा जारी किये गये ई-नीलामी नोटिस के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र ईपीआईपी नीमराना में 3 वाणिज्यिक, 1 स्कूल, 1 हॉस्पिटल, नीमराना-द्वितीय में 1 एवं बहरोड़ में 1 वाणिज्यिक एवं एनआईसी (एम) नीमराना में 3 वाणिज्यिक, 1 ग्रुप हाउसिंग, 4 आवासीय भूखण्डों के लिये धरोहर राशि जमा कराने की अंतिम तिथि 9 जून है। भूखण्डों के आवंटन हेतु ऑनलाईन बिडिंग 10 जून को 10 बजे से 12 जून 5 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक रीको कार्यालय नीमराना में सम्पर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है।" आर.के. भट्ट, इकाई प्रभारी, RIICO, नीमराना 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।