ADM सहारण ने आपदा प्रबंधन को लेकर सिविल डिफेंस की ली बैठक, वर्तमान परिस्थितियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
कोटपूतली–बहरोड़। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश सहारण ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कोटपुतली में सिविल डिफेंस विभाग के कार्मिकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले में संभावित आपदाओं से निपटने के लिए विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
एडीएम ने आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि आपदा की किसी भी स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सिविल डिफेंस टीम से कहा कि सभी की भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी आवश्यक उपकरणों और व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग तत्परता और सक्रियता से कार्य करें। बैठक में संबंधित सिविल डिफेंस के कार्मिक मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment