बानसूर में पंद्रह दिवसीय विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान के अंतर्गत हुई कार्यवाही

कोटपूतली-बहरोड़ । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के निर्देशानुसार पंद्रह दिवसीय विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बानसूर कस्बे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु सैंपलिंग की कार्यवाही की गई। 
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि कार्यवाही के दौरान कुल 8 खाद्य सैंपल लिए गए, जिनमें मेसर्स नायरा एंटरप्राइजेज, बानसूर से आइसक्रीम एवं कुल्फी, मेसर्स बालाजी आइसक्रीम पार्लर से हैवमोर ब्रांड की दो आइसक्रीम के सैंपल, मेसर्स मोगर मेगा मार्ट से घी एवं शरबत तथा चंदवाली रोड स्थित मेसर्स मितांश मावा मिष्ठान भंडार से पनीर एवं मावा के सैंपल शामिल हैं। 

सभी लिए गए सैंपल्स को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, जयपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा एवं नेहा शर्मा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।