भाजपा नेता मोहित यादव ने धार्मिक स्थलों के विकास के लिए विधायक कोष से स्वीकृत की राशि, मुख्यमंत्री भजनलाल की अलवर यात्रा को लेकर कल विधायक कार्यालय पर होगी कार्यकर्ताओं की बैठक।
बहरोड़। कालियाहोड़ा स्थित बाबा ठाढ़ेसर आश्रम में आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम और अबलपुरा रोडवाल गांव के श्री श्री 1008 श्री चुन्दड़दास आश्रम में आयोजित मेले के दौरान मोहित यादव ने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता करते हुए विधायक कोष से धार्मिक स्थलों और स्थानीय विकास कार्यों के लिए उपयोग के लिए
क्रमशः ₹5 लाख और ₹10 लाख की घोषणाएं की।
इस अवसर पर बात करते हुए मोहित यादव ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं और विधायक डॉ. जसवंत यादव के प्रयासों के चलते बहरोड़ क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि "सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और अब धार्मिक स्थलों के विकास तक—हर क्षेत्र में बहरोड़ को लाभ मिल रहा है। जनता सरकार की योजनाओं से संतुष्ट है और भरोसा लगातार बढ़ रहा है।"
स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इन घोषणाओं के लिए विधायक परिवार का आभार प्रकट किया और इसे जनहित में एक स्वागत योग्य कदम बताया।
मोहित यादव ने जानकारी दी कि 19 मई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित अलवर यात्रा और तिरंगा यात्रा से जुड़ी तैयारियों व व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए कल 18 मई को भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, विधायक डॉ. जसवंत यादव तथा सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर मोहित यादव के साथ मण्डल अध्यक्ष माजरी अश्विनी टाइगर, यशवंत (उपसरपंच), महामंत्री डॉ. जगत (महामंत्री), नरेंद्र, सुभाष,जिला पार्षद राम नरेश सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment