बहरोड़ रिवाली -दहमी सड़क मार्ग पर कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार बिजली ठेकेदार घायल, कार सवार वाहन छोड़कर भागे।

बहरोड़। क्षेत्र के रिवाली-दहमी सड़क मार्ग पर सोमवार को कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे मे गांव डवानी निवासी बिजली ठेकेदार कृष्ण यादव घायल हो गए। राहगीरों ने घायल कृष्ण यादव को तुरंत बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। कार में एक युवती और दो युवक सवार थे। टक्कर के बाद तीनों कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त कार बेहद तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा और ड्राइवर साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने घायल की मदद करते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।